सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कक्षा 5 के लिए हिंदी में माँ पर कविता - Poem on mother in Hindi for class 5th

 


Mother poem in hindi for every one ।। Short poem in hindi for kids

दोस्तो इस दुनिया में अगर कोई हम लोगो का हमेशा मार्ग दर्शन करता है तो वह है, मां। दोस्तो मां ही है जो जन्म से लेकर बड़ा होने तक हम सभी को सही मार्ग दिखती हैं। मां ही कड़ी धूप में खुद धूप सहकर वह अपने पुत्र को अपने आंचल से ढक देती हैं। दोस्तो इस दुनिया में अगर कोई हमारा सच्चा हितैषी है तो वह है मां। जो सुख में हमारा मान बढ़ाती हैं। और दुख में हमारा हौसला बढ़ाती है। कामयाबी मिलने के बाद फिर क्यों हम मां को भूल जाते हैं। ईश्वर को मंदिर में खोजते हैं। और यह भूल जाते हैं कि हमारे घर में ही ईश्वर है, और वो है मां।


जिसने मुझे बनाया हर दर्द को सहकर

इस दुनिया में बुलाया, वो है मां

जिसने मुझे चलना सिखाया

जिंदगी के हर ग़म को 

खुशी - खुशी अपना बनाया वो है मां

धूप में खुद ही जलती 

मगर आंचल की छांव में

जिसने मुझे छुपाया, वो है मां

फिर क्यों इस दुनिया में

मां को भूल जाते हैं

कामयाबी हासिल करते ही

मां का साथ छोड़ जाते हैं

ईश्वर को पूजते है

पर भूलते है कि धरती पर

ईश्वर का रूप है मां।


दोस्तो अगर यह मां पर प्रेरणा दायक कविता आपको पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर जरूर करें धन्यवाद।


टिप्पणियाँ