नमस्ते दोस्तों स्वागत है हमारे ब्लॉग पर दोस्तो आज हम आपके लिए लघु नैतिक कहानी लेकर आए हैं। दोस्तो नैतिक कहानी सभी लोगों को पढ़ना चाहिए। खासकर नैतिक कहानी पढ़ना बच्चों को ज्यादा पसंद आता है। नैतिक कहानी में सामाजिक ज्ञान छिपा रहता है। जिससे बच्चो को काफी पसंद आता है, और इनसे बच्चो को अच्छी ज्ञान मिलता है। इसके साथ बच्चों में बौधिक क्षमता का विकास तेजी से होता है।
A short Moral story in hindi for every one
एक समय की बात है। एक आश्रम में कुछ शिष्य रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। उस आश्रम के गुरुजी, शिष्यों को प्रतिदिन नई-नई शिक्षा देते थे। एक दिन गुरुजी अपने शिष्यों को जीवन में अच्छी संगति और बुरी संगति के महत्व के बारे में बता रहे थे। वह बता रहे थे कि अगर आप अच्छी संगति करेंगे तो अपने अच्छे संस्कार आएंगे। और अगर आप बुरे लोगो के साथ रहेंगे तो आपमें बुरी आदत आने लगेंगे।
गुरुजी की बातो को शिष्य समझ नहीं पा रहे थे। तब गुरु जी ने बगीचे में लगे फूलों को देखा, तो गुरुजी ने एक शिष्य को उस फूल के नीचे की मिट्टी को लाने को कहा। फिर एक शिष्य ने फूल के नीचे से मिट्टी लाया। तब गुरु जी ने उस शिष्य को उस मिट्टी को सूंघने को कहां। जब शिष्य ने उस मिट्टी को सूंघा, तो उसमे से फूल की बहुत अच्छी सुगन्ध आ रही थी। फिर वह शिष्य ने गुरु जी से इसके बारे में बताया।
फिर गुरु जी ने शिष्य से पूछते है कि इस मिट्टी में फूलों की सुगंध क्यों आ रही है। तब सभी शिष्यों ने स्वयं ही बताया कि इस मिट्टी में खुशबू आने का कारण उस स्थान पर लगे फूलों के गिरने के कारण ही वहां के मिट्टी में भी खुशबू आ जाती हैं। ठीक इसी प्रकार जब हम अच्छी संगति करते हैं तो हममें अच्छे संस्कार आते हैं। भी बुरी संगति करते हैं तो हममें बुरी आदत आ जाती हैं। इसलिए हमेशा अच्छी संगति करना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें